फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की फटकार के बाद सक्रिय हुआ औषधि प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंदौली। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की उदासीनता पर डीएम नवनीत सिंह चहल ने सोमवार को जमकर फटकार लगाई। डीएम की फटकार और नाराजगी के बाद अधिकारी सक्रिय हो गए और मिठाइयों की दुकानों पर छापेमारी कर जांच के लिए नमूने लिए ।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में किसी ने सोमवार को डीएम नवनीत सिंह चहल के कार्यालय में एक डिब्बा बंद मिठाई का पैकेट दिया था। उसे किसी ने उनके पास पहुंचवा दिया। उसमें रखी मिठाईयों की हालत देख डीएम ने स्टेनो को बुलाकर मिठाई के संबंध में जानकारी ली और खाद्य औषधि प्रशासन के अधिकारियों को भी तलब कर लिया। औषधि विभाग के डिप्टी अभिहित अधिकारी चंद्रकांत को बुलाकर मिठाई को दिखाया और जांच के नाम पर खानापूर्ति नहीं करने की चेतावनी दी। डीएम कार्यालय से मिली फटकार और चेतावनी के बाद करीब तीन घंटे बाद औषधि विभाग के अधिकारी नगर स्थित कचहरी के पास एक प्रतिष्ठित मिष्ठान पर धमके तो आसपास के दुकानादारों में अफरा तफरी मच गई। संबंधित अधिकारियों ने उक्त दुकान में रखी मिठाईयों में तीन का सैंपल लेकर सीज कर दिया और जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। जांच टीम में नेहा त्रिपाठी, रमेशचंद्र, ज्ञानप्रकाश पटेल, कुमार चित्रसेन शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें