फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के रूप में मनी पटेल की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती बुधवार को जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी नवीनत सिंह चहल समेत अन्य अफसरों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

डीएम ने कहा सरदार बल्लभ भाई पटेल द्वारा देश को हमेशा एकजुट करने के लिए प्रयास किए। उनके इन्हीं योगदान के कारण आज पूरा देश उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रहा है। कहा कि किसी भी देश का आधार उसकी एकता एवं अखंडता में ही निहित होता है। उन्होंने कहा कि देश में एकता के स्वर को सबसे ज्यादा बुलंद स्वतंत्रता सेनानी लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल ने किया था वे उस सदी में आज के युवा जैसी नयी सोच के व्यक्ति थे वे सदैव देश को एकता का संदेश देते थे। प्रभारी अधिकारी जे एल सरोज व कलेक्ट्रट के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पुलिस विभाग ने मिनी मैराथन पॉलिटेक्निक कालेज चंदौली में किया। इसमें पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित विभिन्न स्कूलों व कालेज के बच्चों ने प्रतिभाग किया। उक्त मैराथन को एसपी संतोष सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। इसमें आरजू शाक्य (बालिका) प्रथम, पूजा भारती(महिला आरक्षी) द्वितीय व कृष्ण मुरारी यादव(बालक) तृतीय स्थान पर रहे। एसपी ने सभी को नकद पुरस्कार सहित टी-शर्ट व टोपी प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें