सकलडीहा। स्थानीय भोजापुर स्थित डॉ. अंबेडकर स्कूल प्रांगण में रविवार को डा. आंबेडकर मिशन बढ़ाओ और आरक्षण बचाओ राष्ट्रीय महारैली का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डा भीमराव आंबेडकर के सपनों को पूरा करना है। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समता, स्वतंत्रता, न्याय और विश्व बंधुत्व के भारत का निर्माण होगा।
राष्ट्रीय महारैली को संबोधित करते हुए सहायक आयकर आयुक्त और एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव मुसाफिर ने कहा कि डा. आंबेडकर की वजह से ही दलित और पिछड़े अपनी आवाज उठा पा रहे हैं। उनके दिए सम्मान और अधिकार को मजबूती से आगे बढ़ाना है। बाबा साहेब ने गोलमेज सम्मेलन के माध्यम से दलितों-पिछड़ों को शिक्षा नौकरी तथा राजनीति में आरक्षण दिलाया का कार्य किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा साहेब पी भोसले ने कहा डा आंबेडकर के वसूलों से ही सामाजिक परिवर्तन किया जा सकता है। समाज के लोगों को दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करना होगा। इसके पूर्व अरूण कुमार प्रेमी, भंते करूणाधर, बृजेश भारतीय, अशोक प्रबुद्ध, डा. प्रमोद गौतम ने भी डा. आंबेडकर मिशन बढ़ाओ और आरक्षण बचाओ पर चर्चा की। कार्यक्रम की शुरूआत डा. आंबेडकर, कांशीराम और भगवान बुद्ध की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार, नीलम बौद्ध, सुनीता जैसल, रवि कुमार, सत्यप्रकाश बौद्ध, राजकुमार भारती, मौलेश पासवान, ओपी चंद्रा, आरपी राम, शिवकुमार मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी सकलडीहा भी वहां उपस्थित थे।