नौगढ़/बबुरी। अपर निदेशक आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी (वाराणसी मंडल) डॉ. बद्री प्रसाद पटेल ने शनिवार को जनपद के विभिन्न आयुर्वेदिक चिकित्सालयों का औचक निरीक्षण किया। जहां कई अस्पतालों में काफी खामियां मिली। उन्होंने दुलहीपुर आयुर्वेदिक चिकित्सालय पचोखर, आयुर्वेदिक चिकित्सालय बबुरी, आयुर्वेदिक चिकित्सालय सिकंदरपुर तथा आयुर्वेदिक चिकित्सालय गहिला का औचक निरीक्षण किया। अधिकांश चिकित्सालयों में चिकित्सक और फार्मासिस्ट गायब मिले। इससे नाराज अपर निदेशक ने अनुपस्थित सभी चिकित्सकों एवं फार्मासिस्टों के खिलाफ कार्रवाई करने, वेतन रोकने के लिए निदेशक आयुर्वेदिक सेवाएं उत्तर प्रदेश शासन को पत्र लिखा है।
अपर निदेशक सबसे पहले आयुर्वेदिक चिकित्सालय दुलहीपुर पहुंचे। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान वहां ताला बंद मिला। तैैनात चिकित्सक डॉक्टर दीपिका और फार्मासिस्ट विनोद मिश्रा कई दिनों से गायब हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सालय पर चौकीदार मिला। इसके बाद वह आयुर्वेदिक चिकित्सालय बबुरी पहुंचे। वहां निरीक्षण में वार्ड बॉय उपस्थित मिला लेकिन ग्रामीणों ने बताया चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जैनी और फार्मासिस्ट राजेंद्र सिंह चकिया में प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं ।आयुर्वेदिक चिकित्सालय सिकंदरपुर पर नियुक्त चिकित्सक फार्मासिस्ट और अन्य कर्मचारी मौजूद मिले आयुर्वेदिक चिकित्सालय गहिला के निरीक्षण में नियुक्त चिकित्सा अधिकारी कुबेर गुप्ता अगस्त माह से ही गायब है। वार्डब्वाय और चौकीदार 8 दिन से बिना छुट्टी के लापता मिले। अपर निदेशक ने कहा कि सभी के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।