फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पखवारे तक चलेगा पशुओं के टीकाकरण का अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंदौली। पशु पालन विभाग द्वारा पशुओं में फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए शनिवार से अभियान की शुरुआत की गई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एसपी पांडेय ने अभियान की शुरुआत शनिवार को मझवार गांव से पशुओं को टीका लगाकर किया।
विज्ञापन

पशुओं में फैलने वाली खुरपका और मुहपका की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग द्वारा जनपद में 37 टीमों का गठन किया गया है। यह अभियान 15 से 30 सितंबर तक चलेगा। टीम के सदस्य गांवों में पहुंच पशुओं को रोग प्रतिरोधी टीके लगाएंगे। जानकारी देते हुए एसपी पांडेय ने बताया कि अभियान का उद्देश्य है जनपद में पशुओं में फैलने वाली बीमारियों को पूरी तरह से रोका जाय। बताया कि अभियान के तहत एक पखवारे में लगभग चार लाख से अधिक पशुओं को टीका लगाने का टीमों को लक्ष्य दिया गया है। वहीं चिकित्सकों द्वारा गांवों में पशुपालकों की गोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें पशुपालकों को संक्रमित बीमारियों के लक्षण और रोकथाम की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें