पीडीडीयू/चकिया। पेट्रो कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी, भाकपा माले, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी, मजदूर किसान मंच के कार्यकर्ताओं ने रविवार को जिलेभर में जगह-जगह जुलूस निकाला। भाकपा के इस बंद को कांग्रेस ने समर्थन किया है। वहीं सपा ने भी इसका समर्थन किया है। बंद के घोषणा की से पुलिस भी चौकन्ना है।
चकिया में सोमवार को भारत बंद के समर्थन में व्यापारियों से दुकानें बंद रखने की अपील की गई। उन्होंने नगर क्षेत्र के अलावा तहसील क्षेत्र के सैदूपुर, इलिया, शिकारगंज, शहाबगंज, उतरौत में भी डीजल व पेट्राल के मूल्यों में हुई मूूल्यवृद्धि के विरोध में जुलूस निकालकर व्यापारियों से बाजार को बंद कराने के लिए अपील की। जुलूस में रामअचल यादव, एड.लालचंद, जैनाथ, राजेंद्र यादव, लालमनी विश्वकर्मा, सुखदेव मिश्र, शिवमूरत राम, मिठाईलाल, अजय राय शामिल रहे।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस व वामदलों की ओर से पेट्रोलियम पदार्थो में हुई मूल्य वृद्धि के विरोध में भारत बंद को समाजवादी पार्टी ने भी समर्थन देने का एलान किया। पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष रामप्रताप यादव ने कहा कि 10 सितंबर को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र के सभी बाजारों को बंद कराने के लिए व्यापारियों से अनुरोध करेंगे व वामदलों के भारत बंद में सहयोग करेंगे।