पीडीडीयू नगर। नगरपालिका इंटर कालेज के वीर अब्दुल हमीद सभागार में शनिवार को जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन संतोष खरवार ने दीप जला कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन पर पालिका की ओर से एरिना (मैट) उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा अन्य खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन पर भी पालिका की ओर से हरसंभव सहायता की जाएगी। इसके बाद आरंभ हुई प्रतियोगिताओं के सब जूनियर बालिका वर्ग में अर्पिता पाल, साधना कन्नौजिया, राधा सिंह, अनुप्रिया, रौशनी, आकांक्षा लहरी व बालक वर्ग में प्रियांशु राय, शिवजीत चौहान, अमित सोनकर, सुशांत चौबे, धर्मेंद्र गिरी, प्रशांत गौरव व आलोक सोनकर ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं जूनियर बालिका वर्ग में सरोज पाल, खुशबू, श्वेता राय, शिबू बानो व पूनम ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। सीनियर बालिका वर्ग में रोशनी यादव, रश्मि मिश्रा व किरण को गोल्ड मेडल से नवाजा गया। विजेता खिलाड़ी वाराणसी के बंगाली टोला इंटर कालेज में होने वाले मंडलीय टीम के चयन में प्रतिभाग करेंगे।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. महेंद्र कुमार पांडेय, भोनू तिवारी, अरुण कुमार, धनंजय सिंह, मोतीलाल, दुर्गविजय सिंह, दीपक, किशोर, पंकज, मेवालाल, फिरोज, राकेश सिंह उपस्थित थे। निर्णायक मंडल में सतीश, शरद प्रताप राव, सीमा खान, दिलीप यादव शामिल थे।