फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

197 में मात्र 22 गांव ओडीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। शासन के कड़े निर्देश के बाद भी जिले में स्वच्छता अभियान की प्रगति काफी खराब है। सोमवार को समीक्षा बैठक के दौरान डीएम नवनीत सिंह चहल ने डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र को सुधार न होने पर उनके निलंबन के लिए शासन को पत्र भेजने की चेतावनी भी दी। वहीं बरहनी विकास खंड के 197 राजस्व ग्रामों के सापेक्ष मात्र 22 गांवों को ओडीएफ होने पर बीडीओ विजय सिंह और एडीओ पंचायत रामनगीना सिंह को कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीएम सोमवार को कृषि विज्ञान के सभागार में स्वच्छ भारत अभियान के तहत ओडीएफ कार्यक्रम की समीक्षा कर रहे थे। जिसमें सोमवार तक जनपद के सदर, धानापुर, नौगढ़, नियामताबाद ब्लाक में निर्माणाधीन शौचालयों की प्रगति रिपोर्ट खराब होने और फोटो अपलोडिंग कम होने पर संबंधित खंड विकास अधिकारियों को चेतावनी दी और कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि लापरवाही बरतने वाले सहायक विकास अधिकारी और पंचायत सचिवों की सूची प्रस्तुत करें। जिसके बाद सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ और सहायक विकास अधिकारियों से कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद का खुले में शौचमुक्त करने का लक्ष्य है। उसे समय रहते पूरा करने की जिम्मेदारी उनकी है। बैठक में सीडीओ डा. अभय कुमार श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, डीडीओ पद्मकांत शुक्ल, पीडी मुकेश कुमार, बीडीओ शंकर प्रसाद सोनकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें