कम्हरिया शाखा में बुधवार को एक बारगी हड़कम्प की स्थिति बन गई। वेतन न मिलने से नाराज बैंक के फील्ड आफिसर रोहित सिंह ने बैंक के गेट को बंद करके ताला लगा दिया। बैंक में लेनदेन पूर्ण रुप से ठप हो गया। लेन देन ठप होने के चलते खाता धारकों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। दो घंटे बाद बैंक पर पहुंचे शाखा प्रबंधक ने ताला खुलवा और लेन देन शुरू हुआ।
बुधवार की सुबह होली के त्यौहार के चलते स्थानीय बैंक पर क्षेत्र के लोग बैंक से पैसा निकालने के लिए आए तो वेतन न मिलने से नाराज बैंक के कैशियर रोहित सिंह ने बैंक में घुसकर ताला लगा दिया। जब लोगों ने विरोध किया तो कैशिर ने कहा की जब वेतन मिलेगा और बैंक मैनेजर आएंगे तो ही बैंक खुलेगा। इससे लोगों को दो घंटे बैंक के बाहर इंतजार करना पड़ा। क्षेत्र के अजय सिंह , संजय सिंह, मृत्युंजय , बृजेश , सुधीर, रमेश , मुन्ना , राहुल आदि लोगो का आरोप है कि बैंककर्मी आए दिन देर से आते हैं और विरोध करने पर अभद्र व्यवहार करने लगते हैं। इस संबंध में शाखा प्रबंधक अजय लाल का कहना है कि फील्ड ऑफिसर के गलती की सूचना बैंक के अधिकारियों को दे दी गई है।