मुगलसराय (ब्यूरो)। नगर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में रविवार को लोकबंधु राजनारायण की पुण्य तिथि मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला । सभा में उपस्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबू लाल यादव ने कहा कि वर्ष 1877 में वाराणसी के मोटी कोट में पैदा हुए राजनारायण को जननायक के तौर पर जाना जाता था। उन्होंने समाज हित बहुत सारे कार्य किये। कहा कि पिछड़ों के मसीहा के रूप में उनके द्वारा जो कार्य किये हैं वह उल्लेखनीय है। इस दौरान ब्लाक प्रमुख नियामताबाद महेन्द्र पासवान, सुदामा यादव, ओम प्रकाश, ओमप्रकाश जायसवाल, अंकित यादव, कमलेश यादव, धर्मेन्द्र गोंड, भानू यादव आदि मौजूद रहे।