कंदवा। बरहनी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय सिसौरा पर प्रधानाध्यापक डा. जयकुमार सिंह के नेतृत्व में बच्चों ने शुक्रवार को पंचायती राज्य विभाग के तहत स्वच्छता रैली निकालकर ग्रामीणों को खुले में शौच न करने के लिए जागरूक किया। जागरूकता रैली विद्यालय से शुरू होकर पूरे गांव का भ्रमण कर विद्यालय पर आकर समाप्त हो गई । रैली में बच्चे स्वच्छता अभियान से जुड़े नारे लिखे तख्तियां लेकर चल रहे थे। समापन पर स्वच्छता गोष्ठी का आयोजन किया गया।
स्वच्छता अभियान रैली में बच्चे गांव के गलियों में जोर जोर नारे लगा रहे थे। इसमें बहु बेटियां दूर न जाये, अपने घर शौचालय बनवाये, जिसकी बस्ती साफ रहे, उसकी हस्ती आप रहे, खुली जगह पर शौच न जाये, बीमारी को न फैलाये आदि लिखे नारे तख्तियां लेकर चल रहे थे। गोष्ठी में प्रधानाध्यापक डा. जयकुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। इसको अपनाने से तमाम रोगों से दूर रहा जा सकता है। अपने आस पास स्वच्छता अपनाने से स्वच्छ समाज का निर्माण किया जा सकता है। इसके लिए सभी को आगे आकर स्वच्छता मिशन को गति देने की जरूरत है। इस दौरान ग्राम प्रधान विकास कुमार, नीलम तिवारी, उर्मिला, चंद्रदेव राम, इंद्रा, पूनम, नरगिस, रानी, मुन्नी, आरती, आंचल, बलिराम आदि मौजूद रहे।