चंदौली। अल्प संख्यक दिवस पर सोमवार को कलेक्ट्रेट में धर्मगुरुओं को जिला प्रशासन ने सम्मानित किया। इस दौरान गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज का उत्थान उनके शिक्षा की गुणवत्ता के आधार पर ही हो सकता है। इस दौरान गुलाम रसूल कासमी, इरशाद अहमद, कुतुबुद्दीन अंसारी आदि को जिला प्रशासन से सम्मानित किया। इन धर्मगुरुओं के बीच जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने कहा कि अब देश जाति धर्म नहीं बल्कि शिक्षा व विकास के क्षेत्र में विकसीत होना चाहिए। इसके साथ ही धर्मगुरुओं ने कहा कि आज के परिवेश में लडकियों को शिक्षा आज भी कम दी जाती है। जबकि लड़कियां भी किसी भी मामले में लड़कों से कम नहीं है। इस दौरान जिलाधिकारी हेमंत कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अनिरुद्घ सिंह चंद्रौल, बेसिक शिक्षा अधिकारी आदि उपिस्थित रहे।