फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई रिकार्डों को समेटे होगा जनप्रतिनिधि बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। मिनी महानगर में मिनी सदन इस बार कुछ अनूठा रिकार्ड के साथ सजेगा। शहर की नई सरकार गठित होने में अभी समय है। लेकिन यह चुनाव अपने आप में मुगलसराय नगर पालिका को एक नया इतिहास दे गया है। इस बार निर्वाचित चेयरमैन पूर्व में मिनी सदन का सदस्य रह चुका है। यही नहीं नगर का प्रथम नागरिक होने के साथ ही प्रथम दलित चेयरमैन होने का गौरव प्राप्त हुआ है। अबकी बार मिनी सदन में चेयरमैन सहित सभी सभासद शिक्षित हैं।
विज्ञापन

पं.दीन दयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) नगर पालिका परिषद के जनप्रतिनिधि बोर्ड के गठन में अभी समय है। चुनाव परिणाम के बाद निर्वाचित प्रतिनिधि कोई न कोई इतिहास के साथ आए हैं। भाजपा का तीसरी बार चेयरमैन पद पर कब्जा हुआ है। इसके पहले दो बार महिलाएं भाजपा के टिकट पर नगर का प्रथम नागरिक बन चुकी हैं। इस बार के चुनाव में निर्वाचित चेयरमैन इसके पहले 1995 में मिनी सदन का सदस्य रह चुके हैं। इसके पहले कोई भी चेयरमैन सभासद नहीं रहा है। मिनी सदन में महिला सशिक्तकरण भी दिखाई देगा। अबकी बार सदन में पुरुषों से अधिक महिला सभासद होंगी। सबसे अच्छी बात यह है कि चुने गए चेयरमैन से लेकर सभी सभासद शिक्षित हैं। कोई परास्नातक को कोई स्नातक की शिक्षा ग्रहण किया है। इस बार कांग्रेस का एक मात्र सदस्य है तो भाजपा से पूर्व में सभासद रहे दो लोग इस बार टिकट न मिलने से बागी होकर लड़े थे। जनता ने उन्हें सदन में भेजा है। सदन में सबसे अधिक समाजवादी पार्टी के सभासद हैं। इनकी संख्या 6 है। उसके बाद बहुजन समाज पार्टी के पांच सदस्य हैं तो भाजपा के चार सभासद हैं। सबसे अधिक निर्दलीय नौ हैं। ऐसे में चेयरमैन के लिए समीकरण बैठाना भी एक समस्या आ सकती है। भाजपा लगातार दूसरी बार चेयरमैन पद पर कब्जा की है। मिनी सदन में सबसे ज्यादा उम्र वाली सदस्य रेखा देवी है जिनकी उम्र पचास वर्ष है। वहीं सबसे कम उम्र की सदस्य सरिता पटेल की है। जो 23 वर्ष हैं। नगर पालिका का जनप्रतिनिधि बोर्ड में कई सदस्य दूसरी और तीसरी बार भी चुनकर आए हैं। यही नहीं पहली बार सत्ताधारी दल से जुड़ा व्यक्ति चेयरमैन निर्वाचित हुआ है। जिससे लोगों को नगर के विकास की उम्मीद को पंख लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें