फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुगाड़ के सहारे हो रही है विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इलिया। कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के दो दर्जन गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। कस्बा में बिजली के जर्जर तारों की मरम्मत के बजाए जगह जगह बांस के डंडे बांधकर आपूर्ति दी जा रही है। ग्रामीणों ने जर्जर तार को बदलने के लिए विभागीय अधिकरियों से गुहार भी लगाई है।
विज्ञापन

चार दशक पूर्व क्षेत्र के कई गांवों को विद्युत आपूर्ति के लिए तार और खंभे लगाए गए थे। परंतु जर्जर तारों को बदला नहीं गया। बांस के डंडे में बांध कर कार्य चलाया जा रहा है। आरोप है कि बिजली के तार जर्जर होने के कारण उसके नीचे रहने वाले कई परिवारों पर खतरा है। इसको लेकर ग्रामीणों में विभागीय अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जर्जर तारों को बदलवाने की मांग की है। इस संबंध में जेई राधेश्याम ने बताया कि जर्जर तारों को बदलने के लिए स्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। धन अवमुक्त होने पर तारों को बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें