फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा की अविरता के लिए तटवर्ती गांव के लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय (चंदौली)। नमामि गंगा जागृति पदयात्रा के दूसरे दिन यात्रा विभिन्न गांवों में भ्रमण करते हुए बिसुपुर पहुंची। इसके पूर्व भाजपा नेता विंध्याचल तिवारी और भाजयुमो के जिला संयोजक अमित सिंह के नेतृत्व में सदस्यों ने ग्रामीणों को गंगा की शुद्धता के लिए जागरूक किया। इस दौरान लोगों से शपथ पत्र भरवाया और जगह जगह पौधरोपण किया।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह मां महरौड़ा देवी और गंगा दर्शन पूजन के बाद दूसरे दिन के पदयात्रा की शुरूआत हुई। पदयात्रियों ने कांवर गांव में लोगों से मुलाकात की और लोगों से शपथ पत्र भरवाया। इसके बाद पक्खोपुर चौराहे पर पहुंच कर नुक्कड़ सभा हुई। इस दौरान नारायण चौबे के नेतृत्व में ग्राम वासियों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया और मां गंगा में अपनी आस्था को जताई। सभा मे यात्रा संयोजक अरविंद पांडेय ने कहा कि बिना जन जागृति के मां गंगा के अविरल निर्मल जल की कल्पना नहीं की जा सकती है। सह-संयोजक बृजेश पांडेय ने कहा कि आप सबका उत्साह देख कर मन कर रहा है कि मैं गंगा किनारे की पगडंडियों से यूं ही अनवरत चलता रहूं। राहुल जायसवाल ने लोगों से शपथ पत्र भरवाया। सभा में अविनाश पांडेय (प्रिंस), प्रतीक पांडेय ने विचार व्यक्त किया। इसके बाद पदयात्रा घनश्यामपुर , पकड़ी, महुअरिया होते हुए बिसुपुर पहुंची। यात्रा में हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष रामदयाल यादव, सुधीर चौहान, तौफीक अहमद, सतीश, पवन पांडेय, पुनीत पांडेय, अजीत राय, नवीन त्रिपाठी, कृष्ण नंदन मिश्रा, नितीश निषाद, सत्यदेव प्रजापति, बबलू पासवान, राजेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें