फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैंट्रीकार और रेस्टूरेंटों की जांच पड़ताल की

विज्ञापन
जांच किया
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। कैग की रिपोर्ट के बाद रेलवे बोर्ड द्वारा सुधरने के लिए 21 दिनों का वक्त दिए जाने के बाद अधिकारियों यात्री सलाहकार बोर्ड के सदस्य भी जांच पड़ताल के लिए सक्रिय हो गए हैं। शनिवार को वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने अधिकारियों की टीम के साथ गया स्टेशन के रेस्टूरेंटों का निरीक्षण किया वहीं यात्री सलाहकार समिति के सदस्य ने पटना मथुरा एक्सप्रेस के पेंट्रीकार का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पिछले दिनों सीएजी ने अपनी रिपोर्ट में ट्रेनों और स्टेेशन पर मिलने वाले खाने को घटिया बताया था। वहीं इसी सप्ताह पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन के पेंट्रीकार से ली गई वेज बिरयानी में मृत छिपकली मिली। इसके बाद से अधिकारी अपनी छवि सुधारने में जुट गए हैं। शनिवार को वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक दयानंद, एसीएम अंजय तिवारी, कैटरिंग इंस्पेक्टर विजय, कमर्शियल इंस्पेक्टर अजीत, अभिषेक आदि ने मंडल के गया स्टेशन पर स्थित बेस किचन, फूड प्लाजा, रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित फूड वर्ड की जांच पड़ताल की। इस दौरान गंदगी मिलने पर संचालक को फटकार लगाई और साफ सफाई का ख्याल रखने का निर्देश दिया। बेस किचन से स्टेशन पर ट्रेनों तक खाना पहुंचाने के लिए ट्रांसपोर्ट नियमानुसार नहीं मिला। इसे ठीक करने का निर्देश दिया। इसी तरह यात्री सलाहकार समिति के सदस्य बृजनंदन सिंह ने 13237 अप पटना मथुरा एक्सप्रेस के पेंट्रीकार की जांच की। यहां समोसे का मसाला खुले में रखामिला और इस पर मक्खियां भिनभिना रही थी। इस पर बृजनंदन सिंह ने पेंट्रीकार मैनेजर को फटकार लगाई और रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेजने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें