फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली सहित पूर्वांचल के दो जिलों में लगेंगे 51 सीएनजी स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। चंदौली सहित पूर्वांचल के मिर्जापुर और सोनभद्र जिले में 51 सीएनजी स्टेशन बनाए जाएंगे। साथ ही प्रथम फेज में नेशनल हाईवे, चकिया रोड, नारायणपुर टेंगरा मोड़ व पड़ाव के पास सीएनजी स्टेशन बनाया जा रहा है। लक्ष्य है कि नवंबर तक औद्योगिक क्षेत्रों में गैस पाइप पहुंचा दी जाएगी। इससे कल कारखानों में प्राकृतिक गैस का संचार हो सकेगा। इससे व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी। घरों को पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन देने और वाहनों को सीएनजी से जोड़ने के बाद अब गेल गैस लिमिटेड ने कल कारखानों को प्राकृतिक गैस उपलब्ध कराने की पहल की है। गेल गैस लिमिटेड ने डीलर स्वामित्व व चालित सीएनजी स्टेशन बनाने का प्रस्ताव बनाया है। एक तरफ नए व्यापारी इससे जुड़ेंगे और बेरोजगारों को रोजगार भी मिलेगा। गेल गैस के अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इस पर काम शुरू करा दिया जाएगा। इंडस्ट्रियल एरिया औद्योगिक नगर में सैकड़ों की संख्या में कल कारखाने हैं। यहां पूर्वांचल सहित देश के कोने कोने तक विभिन्न वस्तुओं की आपूर्ति होती है। अभी तक फैक्ट्रियों के उपकरण डीजल व पेट्रोल से चलते हैं। इससे कल कारखानों की बड़ी बड़ी चिमनियों से धुआं निकलने से वातावरण दूषित हो रहा है। इससे छुटकारा दिलाने के लिए गेल गैस लिमिटेड ने पहल कर दी है। पहले चरण में औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों को प्राकृतिक गैस उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें