फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन पर रोजाना आ सकते हैं 50 हजार यात्री, तैनात होंगे 300 जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू। माघ मेले की शुरूआत शनिवार से हो रही है। इसमें बड़ी संख्या में बिहार और पूर्वांचल के लोग प्रयागराज संगम स्नान के लिए जाएंगे। इसे लेकर रेल प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन

रेल प्रशासन को अनुमान है कि रोजाना 50 हजार यात्री पीडीडीयू जंक्शन पर जुटेंगे। इनकी सुरक्षा के लिए आरपीएफ, जीआरपी के साथ आरपीएसएफ और पीएसी के 300 जवान तैनात रहेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर 100 अतिरिक्त कैमरे लगाए गए हैं।
माघ मेले में प्रयागराज में संगम तट पर लोग कल्पवास करते हैं। यही नहीं मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, सरस्वती पूजा, महाशिवरात्रि पर स्नान पर्व पर अधिक भीड़ होती है। पिछले वर्ष प्रयागराज में महाकुंभ लगा था। इसमें करोड़ों लोगों की भीड़ जुटी थी। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर आम तौर पर रोजाना 20 से 25 हजार लोग पहुंचते हैं।
विज्ञापन

माघ मेला के दौरान यहां रोजाना 50 हजार तक के लोगों के आने की संभावना है। इसको देखते हुए रेलवे की ओर से विशेष तैयारी की जा रही है। यात्रियों की भीड़ होने पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके लिए चार ट्रेनों को रिजर्व रखा गया है।
इसी तरह निर्णय लिया गया है कि प्रयागराज जाने वाली ट्रेनें सात और आठ नंबर जबकि प्रयागराज से आने वाली ट्रेनें एक और दो नंबर प्लेटफाॅर्म पर आएंगी। यात्रियों को ठहरने के लिए दिक्कत न हो इसके लिए रिजर्वेेशन काउंटर के बगल में होल्डिंग एरिया बनाया गया है। भीड़ नियंत्रित करने के लिए स्टेशन पर प्रवेश और निकास के लिए अलग अलग व्यवस्था होगी।
यही नहीं भीड़ होने पर यात्रियों को प्लेटफाॅर्म पर पहले आने से रोक दिया जाएगा। ट्रेन आने के आधा घंटा पहले यात्रियों को प्लेटफाॅर्म पर भेजा जाएगा। डीआरएम ऑफिस के पीछे से प्लेटफाॅर्म पर आने पर रोक होगी। आरपीएफ ने सौ बैरिकेट्स मंगाए हैं। इसे जगह जगह स्टेशन पर लगाए जाएंगे।
माघ मेला के पूर्व स्टेशन पर सौ अतिरिक्त कैमरे लगाए गए हैं। इस तरह पीडीडीयू जंक्शन पर अब 200 कैमरे हो गए हैं। इसे और बढ़ाया जाएगा। यहीं नहीं स्टेशन के सीसीटीवी कंट्रोल रूम को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में बनाए गए केंद्रीय सीसीटीवी निगरानी कक्ष से जोड़ दिया गया है। आरपीएफ की ओर से एक कंपनी आरपीएसएफ की डिमांड की गई है। वहीं जीआरपी की ओर से एक कंपनी पीएसी की डिमांड की गई है। इस तरह स्टेशन पर तीन सौ अधिक जवान भीड़ को नियंत्रित करेंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में वरीय मंडल सुरक्षा अधिकारी जेथिन बी राज ने बताया कि पीडीडीयू जंक्शन पर माघ मेला को लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें