महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज में उचक्कों ने पेट्रोल पंप से कैश काउंटर से 50 हजार रुपये उड़ा दिए। उचक्के कैशियर को बातों में उलझाकर 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। दीनानाथपुर निवासी पेट्रोल पंप के कैशियर विनोद तिवारी ने बताया कि 22 सितंबर को वे अपने पेट्रोल पर थे। दोपहर 1:25 बजे एक आदमी मोबिल लेने पेट्रोल पंप पर आया। वह पूछताछ करते हुए उनके कमरे में आ गया। मोबिल के लेन-देन को लेकर उन्होंने कैश काउंटर खोला था। इसी बीच उस व्यक्ति ने उन्हें बातों में उलझाकर कैश काउंटर में रखे 50 हजार रुपये लेकर जेब में डाल लिए और फरार हो गया। थोड़ी देर बाद जब उन्होंने कैश काउंटर में पैसे नहीं देखे तो उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। औराई कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर रही है।