फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बंद मकान से 5 सूटकेस चोरी, दो दिन बाद हुई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा । थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 शास्त्री नगर निवासी रामशंकर सिंह के घर में रविवार को चोरी की जानकारी हुई। शुक्रवार को वह अपना मकान बंद कर जौनपुर अपनी पत्नी को रिश्तेदार के यहां से लाने गए और रविवार को जब सुबह अपने सैयदराजा स्थित निवास पर पहुंचे, तब देखा कि चोर छत पर सीढ़ी से चढे और अल्मुनियम का दरवाजा तोड़ घर से 5 सूटकेस चोरी कर फरार हो गए।
विज्ञापन

पोस्ट मास्टर पद से रिटायर्ड रामशंकर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पहुंचकर घर का मुआयना किया। रामशंकर ने बताया की सूटकेस में कीमती कपड़े रखे हुए थे जिसकी कीमत लगभग 50 हज़ार रुपये होगी । थाना अध्यक्ष विंदेश्वर पांडे ने बताया की जांच कराई जा रही है। चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें