फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 57.36 लीटर शराब के साथ 5 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। आरपीएफ और अलीनगर पुलिस सक्रियता के बावजूद शराब की तस्करी रुक नहीं रही है। बुधवार को संयुक्त टीम ने लोको कॉलोनी हनुमान मंदिर के पास से 57.36 लीटर शराब के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार कर चालान किया।
विज्ञापन

अलीनगर थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि बुधवार की सुबह सूचना मिली कि कुछ लोग शराब लेकर बिहार जाने वाले हैं। इस पर लोको कॉलोनी हनुमान मंदिर के पास आरपीएफ और अलीनगर पुलिस की संयुक्त टीम पहुंची। यहां पांच युवक आते हुए दिखे। उन्हें रोककर उनके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 57.36 लीटर देसी और अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पकड़े गए रोहित कुमार शर्मा निवासी श्रीकृष्ण नगर अहरी थाना टाउन, औरंगाबाद, विजय कुमार निवासी बम्हौर शिवसागर, रोहतास, भोला चौधरी निवासी केशव मार्केट भुईया टोला थाना बारुण, औरंगाबाद, भोला साव निवासी डेहरी ऑनसोन, डालमिया नगर, रोहतास और रामाकांत चौधरी निवासी खरहना, कुदरा कैमूर बिहार का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें