पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 48 बेटिकट यात्री पकड़े गए। इनसे लगभग चालीस हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। अभियान में आरपीएफ, जीआरपी और कामर्शियल विभाग की टीम शामिल रही। अभियान से बेटिकट यात्रियों में खलबली मची रही। संवाद