फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ताइक्वांडो के लिए 48 खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर से राज्यस्तरीय ताइक्वांडों प्रतियोगिता के लिए रवाना ​खिलाड़ी। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से 42वीं सब जूनियर, 10वीं कैडेट, 44वीं जूनियर, 43वीं क्योरुगी एवं 10वीं पूमसे राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए जिले के 48 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। प्रतियोगिता 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित होगी।
विज्ञापन

ताइक्वांडो एसोसिएशन चंदौली के सचिव सतीश कुमार ने बताया कि चयनित खिलाड़ी सब जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर बालक-बालिका वर्गों में अपने-अपने भार वर्ग में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीम के कोच एवं मैनेजर के रूप में धीरज यादव, नीरज पटेल, राहुल कुमार, श्वेता पटेल और श्रेया गुप्ता की जिम्मेदारी तय की गई है। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसो. ने टेक्निकल ऑफिसर के रूप में अमन कुमार और कृति मिश्रा का चयन किया है।
प्रतियोगिता के लिए रवाना होने से पहले इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार ने चयनित खिलाड़ियों को टी-शर्ट भेंट की। इस दौरान ताइक्वांडो एसोसिएशन चंदौली के अध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय, उपाध्यक्ष साजू थॉमस, संयुक्त सचिव अमित मिश्रा और संरक्षक डॉ. विनय कुमार वर्मा ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें