फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीडीडीयू मंडल में 15 दिन में चेन पुलिंग करते पकड़ाए 48 यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे की ओर से बिना उचित कारण चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकने और महिला कोच में यात्रा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 15 से 30 जून तक पीडीडीयू मंडल में चेन पुलिंग करते हुए 48 यात्री पकड़े गए। वहीं महिला कोच में यात्रा करते हुए 81 यात्रियों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि ऑपरेशन समय पालन के तहत पिछले माह 15 से 30 जून तक अभियान चलाया गया था। ट्रेनों में चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन समय पालन के दानापुर मंडल में 218, समस्तीपुर मंडल में 98, सोनपुर मंडल में 72, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 48 तथा धनबाद मंडल में 35 लोगों को हिरासत में लिया गया। इसी तरह महिला कोच में यात्रा करने वाले के खिलाफ महिला सुरक्षा अभियान के तहत दानापुर मंडल में 499, सोनपुर मंडल में 235, पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल में 81 जबकि समस्तीपुर मंडल में 77 पुरुष यात्रियों कोे हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें