फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बोलेरो से 48 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। थाना पुलिस ने नौगढ़- धनकुंवारी मार्ग पर कहुअवा घाट से शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे चेकिंग के दौरान एक बोलेरो से 48 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस के अनुसार गांजा 24 बंडल में बांधकर सीट के नीचे रखा गया था। गांजा तस्करी के आरोप में पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक नौगढ़ अतुल कुमार प्रजापति ने बताया कि सूचना पर कहुअवा घाट से शुक्रवार की सुबह जांच की जा रही थी। इस दौरान शक के आधार पर एक बोलेरो गाड़ी रोक कर जांच की गई। सीट के नीचे रखे 24 बंडल मिले। सभी बंडल में गांजा भरा था। इस दौरान बोेलेरो सवार तीन लोगों को पकड़ लिया गया। बाद में गांजा समेत वाहन व आरोपियों को पुलिस थाने ले आई। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुरेंद्र कुमार, निवासी ज्योतिपुर, खजूरी, थाना मालीपुर, जिला अम्बेडकर नगर, लालचंद मौर्या निवासी बढ़या, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ तथा मो अदनान निवासी मुगंराडीला, मदराहा गांव, थाना जलालपुर, जिला अंबेडकर नगर के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा बिहार से लेकर अंबेडकर नगर बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने बरामद गांजा की कीमत 19 लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें