फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बकाया बिल जमा नहीं करने पर 47 के काटे कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। क्षेत्र में विद्युत निगम की टीम ने मझगांवा और बरवाडीह गांव में एक मुश्त समाधान योजना के तहत सोमवार को जगह-जगह कैंप लगाकर लोगों को बकाया चुकाने के लिए जागरूक किया। बकाया नहीं जमा करने पर 47 लोगों के कनेक्शन काटे गए। जेई रविशंकर प्रजापति के नेतृत्व में बरवाडीह गांव में 15 लोगों ने योजना के तहत पंजीयन कराया। जहां 34 हजार रुपये की धनराशि जमा हुई। वहीं बिजली बिल ना जमा करने पर 24 बकायेदारों की बिजली काटी गई।
विज्ञापन

वहीं क्षेत्र के मझगांवा गांव में एसएसओ गोविंद विश्वकर्मा के नेतृत्व में 14 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। 62 हजार रुपये जमा किये गये। बिल न जमा करने पर 23 बकायदारों की बिजली काटी गई। वही मझगांवा गांव में बिल जमा करते समय ग्रामीणों और विभाग कर्मचारियों के बीच नोक-झोंक भी हुई। मझगांवा पुलिस चौकी पर ग्रामीणों के खिलाफ लिखित शिकायत भी की गई। इस अभियान में देवेश यादव, पुष्पेंद्र दुबे, अशोक केसरी, बंसी, श्रीकांत, राजकुमार आदि विद्युत कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें