फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जल सारथी एप से जुड़े जिले के 4551 ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति और जल जीवन मिशन की योजनाओं से जुड़ी जानकारी हासिल करना अब आसान होगा। जल निगम ग्रामीण की ओर से जल सारथी मोबाइल एप के माध्यम से लोगों को एक ही मंच पर जलापूर्ति की स्थिति, हर घर नल जल कनेक्शन और परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में अब तक 4551 ग्रामीण इस एप से जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन

एप के जरिए लोग पेयजल आपूर्ति से संबंधित शिकायत दर्ज कराने के साथ अपने सुझाव भी दे सकते हैं। जल निगम ग्रामीण ने अधिक से अधिक लोगों से एप डाउनलोड कर इसका उपयोग करने की अपील की है।
जलसारथी एप को ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं की पारदर्शी और प्रभावी निगरानी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसके माध्यम से ग्राम, ग्राम पंचायत, जिला और राज्य स्तर पर योजनाओं की स्थिति देखी जा सकती है। एप पर ग्रामवार जलापूर्ति, ग्राम पंचायत स्तर का डैशबोर्ड, जिला स्तर पर योजनाओं की प्रगति और निर्माणाधीन परियोजनाओं की स्थिति की जानकारी उपलब्ध है।
विज्ञापन

इसके अलावा हर घर नल से जल योजना के तहत घरेलू नल कनेक्शन के आंकड़े, जीआईएस मैपिंग और जल परिसंपत्तियों से जुड़ी जानकारी भी देखी जा सकती है। इससे आम नागरिकों के साथ जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, इंजीनियर और निगरानी एजेंसियों को भी योजनाओं की प्रगति पर नजर रखने में मदद मिलेगी।

शिकायत की ट्रैकिंग की सुविधा
एप के माध्यम से नागरिक पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके साथ ही शिकायतों के निस्तारण की स्थिति भी ट्रैक कर सकते हैं। इससे शिकायतों की निगरानी और उनके निस्तारण में पारदर्शिता व जवाबदेही बढ़ाने में मदद मिलेगी।

अलग-अलग वर्गों के लिए उपयोगी
जलसारथी एप का उपयोग आम नागरिकों के साथ ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, सरकारी अधिकारी, इंजीनियर, क्षेत्रीय कर्मचारी और निगरानी एजेंसियां भी कर सकती हैं। इसके बहुस्तरीय डैशबोर्ड के जरिए राज्य, जिला और ग्राम स्तर पर पेयजल योजनाओं की स्थिति की जानकारी हासिल की जा सकती है।

कोट-
-
जल निगम ग्रामीण का सीधा संबंध ग्रामीणों की पेयजल जरूरतों से है। इसी को ध्यान में रखकर जल सारथी एप तैयार किया गया है। जिले में अब तक 4551 लोग एप से जुड़ चुके हैं। हमारा प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस एप को अपने मोबाइल फोन में इंस्टॉल कर इसका उपयोग करें। - विवेक कुमार, अधिशासी अभियंता, जल निगम ग्रामीण, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें