पीडीडीयू नगर। राष्ट्रीय सड़क सुुरक्षा माह में परिवहन विभाग यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 45 चालकोंं के ड्राइविंग लाइसेंस और 12 व्यावसायिक वाहनों का पंजीकरण निलंबित किया है। इसके अलावा 1198 वाहनों का चालान किया गया है।
परिवहन विभाग की ओर से एक से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया गया। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए तमाम तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वालों को खिलाफ कार्रवाई की गई। एक महीने में 1198 वाहनों का चालान किया गया। वहीं, बार-बार नियम का उल्लंघन करने पर 45 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और 12 व्यावसायिक वाहनों का पंजीकरण निलंबित किया गया। इसके अलावा हाईवे पर अवैध कट बंद कराए गए।
कोट-
- सड़क सुुरक्षा माह में 1198 वाहनों का चालान किया गया। वहीं, बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वाले 45 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। - डॉ. सर्वेश गौतम, एआरटीओ