-5392 विद्यार्थियों की तुलना में 79.85 प्रतिशत रही उपस्थिति, 1086 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर का आकलन करने के लिए आयोजित यूनिट टेस्ट में 4306 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिले के 24 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 5392 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 4306 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1086 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार परीक्षा में 79.85 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।
डीआईओएस धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यूनिट टेस्ट का उद्देश्य विद्यार्थियों के विषयवार शैक्षिक स्तर का आकलन करना और उनकी सीखने की क्षमता को परखना है। परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों की विषय संबंधी कमजोरियों की पहचान कर उन्हें दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। विद्यालयों को परीक्षा के साथ मूल्यांकन और शैक्षिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।