फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 24 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 4306 विद्यार्थियों ने दिया यूनिट टेस्ट

विज्ञापन
चकिया के गायघाट राजकीय हाई स्कूल में यूनिट टेस्ट में शामिल विद्यार्थी। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
-5392 विद्यार्थियों की तुलना में 79.85 प्रतिशत रही उपस्थिति, 1086 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर का आकलन करने के लिए आयोजित यूनिट टेस्ट में 4306 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिले के 24 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 5392 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 4306 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1086 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार परीक्षा में 79.85 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।
विज्ञापन

डीआईओएस धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यूनिट टेस्ट का उद्देश्य विद्यार्थियों के विषयवार शैक्षिक स्तर का आकलन करना और उनकी सीखने की क्षमता को परखना है। परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों की विषय संबंधी कमजोरियों की पहचान कर उन्हें दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। विद्यालयों को परीक्षा के साथ मूल्यांकन और शैक्षिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें