फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ब्रांडेड के नाम पर बेचा जा रहा 43 बोरी गेहूं का बीज बरामद

विज्ञापन
खमरिया में खाद-बीज की दुकान में जांच करती कृ​षि विभाग की टीम।स्रोत विभाग
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला कृषि अधिकारी ईरम मिर्जा के नेतृत्व में शुक्रवार को विभागीय टीम ने खमरिया की एक खाद-बीज की दुकान की जांच की। यहां संदिग्ध हालात में एक ब्रांडेड कंपनी के नाम पर बेचे जा रहे 43 बोरी गेहूं का बीज बरामद किया। दुकानदार जरूरी कागजात नहीं दे पाया। इस पर बीज को सीज करते हुए दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। बीज का एक नमूना जांच के लिए भेजा गया है। श्रीराम कंपनी लिमिटेड के प्र्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार राकेश ने विभागीय अधिकारियों से शिकायत की थी कि उनकी कंपनी के नाम पर गलत तरीके से खमरिया में बीज बेचा जा रहा है। शुक्रवार को कृषि अधिकारी ईरम मिर्जा, अपर जिला कृषि अधिकारी अजीत कुमार और कंपनी के प्रतिनिधि खमरिया स्थित अनिल इंटरप्राइजेज की दुकान पर धमक पड़े। यहां श्री रामा 303 नामक कंपनी के 43 बोरी बीज मिले। दुकानदार से जब उसके अभिलेख की मांग की गई तो वह नहीं दे सका। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि 43 बोरी संदिग्ध बीज को सीज कर दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। बीज का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें