फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आंधी से 42 खंभे गिरे, 100 गांवों की बिजली आपूर्ति 24 घंटे से ठप

विज्ञापन
धानापुर। क्षेत्र में बुधवार शाम आई तेज आंधी और बारिश से गिरे बिजली के तार की मरम्मत करते कर्मचा
विज्ञापन
कंदवा। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बुधवार की शाम चार बजे अचानक मौसम बदल गया। आंधी के साथ दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई। आंधी के कारण बरहनी ब्लॉक के कई गांवों में 42 बिजली के खंभे टूट गए। इस कारण क्षेत्र में बीते 24 घंटे से बिजली नहीं आई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को सबसे ज्यादा परेशानी मोबाइल चार्ज करने में हुई। अमड़ा बिजली उपकेंद्र की आपूर्ति गाजीपुर जिले के जमानिया उपकेंद्र से होती है। आठ फीडर से 100 गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। बकौड़ी, तेल्हरा, अमड़ा, बरहनी, इमिलिया, नौबतपुर, रामपुर, पई, डिग्घी, धीना, कम्हरिया, एकौनी, केतकहनी सहित 100 गांवों में बिजली नहीं आई। बिजली विभाग की टीम मरम्मत कार्य में जुटी है। जेई घनश्याम ने बताया कि तेज आंधी के कारण क्षेत्र में 42 खंभे टूट गए हैं। टीम मरम्मत करने में जुटी है। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें