फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यक्रम को सफल बनाना सभी की नैतिक जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के सफल आयोजन के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों व कालेजों के प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। इसमें 25 जनवरी को होने वाले नौवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कहा कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस है। इस दौरान विविध कार्यक्रम का आयोजन होगा। इससे सफल बनाना सभी अधिकारियों संग जनपद के कालेजों के प्रधानाचार्यों संग आम जन की है। कहा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रत्येक बूथ व विभिन्न स्तरों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने आए मतदाताओं को 11 बजे शपथ दिलाई जाएगी। इसमें अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कॉलेजों, महाविद्यालयों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन होगा। छात्र व छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाने के साथ-साथ स्कूल, कालेजों में प्रभात फेरी, स्लोगन राइटिंग, निबन्ध लेखन प्रतियोगिता, गीत प्रतियोगिता, स्किट्स प्रतियोगिता, ऑनलाईन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। कहा राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में नये मतदाताअें को फोटो पहचान-पत्र के साथ आयोग द्वारा पूर्व निर्धारित बैज दिया जाए। कहा कि इस वर्ष होने वाले मतदान पिछले वर्ष के मतदान से ज्यादा से ज्यादा उत्साहपूर्ण हो। कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सिविल सोसाइटी, नेहरू युवा केन्द्र संगठन, एनएसएस के स्वीप कोआर्डिनेटर, भारत स्काउट एण्ड गाइड के वालेन्टियर्स द्वारा कार्यक्रम आयोजित हो। इसमें सभी की सहभागिता जरूरी है। इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एडीएम बच्चा लाल, उपजिलाधिकारी सदर, सकलड़ीहा, मुगलसराय,बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें