पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर यूनियन की नगर के कैंप कार्यालय पर हुइ बैठक में संगठन की मजबती पर चर्चा की गई। इस दौरान ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन को छोड़ कर ईसीआरएमयू का दामन थाने वाले पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस दौरान यूनियन के मान्यता के चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया। इस दौरान केंद्रीय अपर अभियंता अशोक कुमार सिंह ने कहा कि अब हम और अधिक ताकत से मजूदरों के सम्मान की लड़ाई कर सकेंगे। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान मान्यता प्राप्त यूनियन अधिकारियों की जी हजूरी कर रहा है और कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी कर रहा है। इसके पूर्व मुन्ना सिंह, निर्मल यादव, अश्वनी कुमार सिंह, मोहम्मद सिराज, संकज कुमार पांडेय, अति कुमार, जयश्री लाल, राजेश कुमार यादव, झूलन, क्षितिज, जमुना प्रसाद, धनंजय कुमार, नवीन कुमार सिंह, वीरेन्द्र कुमार ने ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर यूनियन के शाखा एक के शाखा सचिव उपेन्द्र सिंह और जगजीवन राम का भी माला पहना कर स्वागत किया गया। इस मौके पर एनबी सिंह, ओपी सिंह, शिव कुमार सिंह, संतोष गोंड, संतोष सिंह, रामाश्रय, श्यामजीत यादव, राकेश राना, आरआर सिंह, पवन कुमार, शिवकुमार सिंह बघेल, संतोष पासवान, आरसी सिंह, आरएन सिंह, जयप्रकाश सिंह, एसपी सिंह, विकास, अनिल कुमार उपस्थित रहे। संचालन स्वामीनाथ ने की।