सकलडीहा। स्थानीय अधिवक्ता कल्याण न्यास की ओर से गुरुवार को तहसील परिसर में मृत अधिवक्ता की पत्नी को चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। बीते दिनों तहसील आ रहे अधिवक्ता रामअवतार राजभर की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। गुरुवार को अधिवक्ता कल्याण न्यास के सचिव दीनानाथ के नेतृत्व में मृतक अधिवक्ता की पत्नी कमला देवी को चार लाख का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। इस मौके पर बार अध्यक्ष दीनानाथ कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष शिवकुमार सिंह, श्रीकांत सिंह, योगेंद्र मिश्रा बबलू, यशवंत सिंह यादव, रमाकांत पांडेय, मनोज पांडेय, सच्चिदानंद सिंह, नरेंद्र प्रताप आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। ब्यूरो