फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के कैलाशपुरी स्थित लक्ष्मी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता की शुरूआत गुरुवार को हुई। पहले दिन बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय प्रबंध कमेटी के सदस्य आकाश कुमार और प्रधानाचार्य बिंदू प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन एवं फीता काटकर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन एलकेजी बालिका वर्ग के 25 मीटर की दौड़ में खुुुशी कुमारी, आयत फातिमा और रश्मि कुमारी जबकि बालक वर्ग में अविनाश कुमार, कपिल यादव और अभिनव वर्मा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह फ्राग रेस बालक में फैजान अली,रेहान अली और अनंत तिवारी, यूकेजी बालक फ्राग रेस में अभिनव वर्मा, देव यादव,अमन जायसवाल, बालिका वर्ग में रश्मि, सांवली और खुशी कुमारी ने क्रमश: पहला तीन स्थान पर कब्जा जमाया। जलेबी रेस में अविनाश कुमार अव्वल रहे, सांवली द्वितीय और पुष्कर विश्वकर्मा तृतीय रहे। पहली कक्षा के लिए 25 मीटर की दौड़ में किशन यादव, पवन कुमार, रंजीत यादव, द्वितीय कक्षा के लिए ईश्वर सिंह, निखिल राज और सूर्यांश, पहली कक्षा के बालिका वर्ग की 25 मीटर की दौड़ में ऋद्धि सिंह, ब्यूटी यादव और आस्था, दूसरी कक्षा के लिए डिंपल, अनुष्का और सलोनी ने पहला तीन स्थान प्राप्त किया। तीसरी कक्षा के बालक वर्ग के 25 मीटर की दौड़ में विशाल चौहान, सूरज कुमार, सिद्धार्थ यादव, चौथी कक्षा के लिए हार्दिक श्रीवास्तव, अलताफ और शिवदास,तीसरी कक्षा के बालिका वर्ग में अंशिका, अनुष्का और रेनु कुमारी जबकि चौथी कक्षा के लिए सोनल सिंह, कीर्ति किरन और पलक सिंह ने क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही। निर्णायक गेम टीचर कुलदीप सिंह सहित अन्य अध्यापक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें