पड़ाव। अघोरेश्वर महाविभूतिस्थल के प्रांगण में भी परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी का 26वाँ महानिर्वाण दिवस बाबा भगवान राम ट्रस्ट, श्री सर्वेश्वरी समूह व अघोर परिषद ट्रस्ट की ओर से पड़ाव पर मनाया गया। संस्था के अध्यक्ष व अघोरेश्वरगुरुपद संभव राम जी के सानिध्य में शिष्यों एवं भक्तों ने श्रद्धापूर्वक अवधूत भगवान राम का परिनिर्वाण दिवस मनाया। देश-विदेश से शिष्य इस मौके पर जुटे और शीश नवाकर आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह आठ बजे अघोरेश्वर महाप्रभु की समाधि पर माल्यार्पण, पूजन एवं आरती से की गई। तत्पश्चात पृथ्वीपाल ने सफलयोनि का पाठ किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भी पूजन-अर्चन किया। इसके बाद पूज्यबाबा के सानिध्य में हवन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्रसाद वितरण के बादभक्तों ने संभव राम बाबा का दर्शन करआशीर्वाद प्राप्त किया। दोपहरको भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम साढ़े चार बजे से विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
जलीलपुर के मां गंगा तट स्थित पूज्य मां श्री सर्वेश्वरी आश्रम के प्रांगण में भी गुरुवार को अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम का 26वां महापरिनिर्वाण दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कलश यात्रा निकाली गई जो क्षेत्र का भ्रमण कर भगवान राम की समाधि स्थल पहुंची। आश्रम में अनिल बाबा व इटली वाले बाबा ने ध्वजारोहण व खट्वाल कपाल दिग्बंधन पूजा की। सायंकाल आश्रम के गुरुकुल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विचार गोष्ठी में अनिल बाबा ने कहा कि इस मौके पर भगवान अवधूत भगवान राम के उस स्वरूप का ध्यान किया जाता है जब उन्होंने निर्वाण प्राप्त किया था। उन्होंने अपने जीवन में बहुत से ऐसे कार्य किए जो आध्यात्मिक व सांसारिक जगत में आज भी प्रासंगिक हैं। भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर डा. हर्षवर्धन सिंह, डा. पीके सिंह, डा. आरके सिंह, एड. बीएन सिंह, ओपी सिंह, राजेश चौहान, बेबी मौजूद थे।