फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रा की तैयारी व फार्म भरने पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पड़ाव। काशी से काबा जाने वाले पूर्वांचल के 16 जिलों के हाजियों की बेहतर सुविधा, सहूलियत व उनकी देख- रेख के लिए हज खिदमतगारों की बैठक रविवार को सेंट अल हनीफ एजूकेशनल सेंटर में हुई। प्रदेश हज सेवा समिति के पदाधिकारी चुने गये। इस दौरान इसमें सेंट्रल हज कमेटी, भारत सरकार के सदस्य व केंद्र व प्रदेश सरकार के घोषित कोऑर्डिनेटर डॉ. इफ़्तिख़ार अहमद जावेद मौजूद रहे। बैठक में आगामी हज यात्रा 2019 की तैयारी व फ़ॉर्म भरने पर चर्चा की गई और वाराणसी से जाने वाले हाजियों के सहूलियत पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

डॉ. जावेद ने कहा कि इस बार हज कमेटी ऑफ इंडिया हज जायरीनों को 16 अक्तूबर से 15 नवंबर तक हज आवेदन जमा करना होगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश हज सेवा समिति का गठन किया गया बैठक में प्रदेश हज सेवा समिति के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। इसके अनुसार हाजी वसीम अहमद को अध्यक्ष, हाजी कारी मुश्ताक अहमद को उपाध्यक्ष, हाजी अब्दुल रहमान को उपाध्यक्ष, हाजी मोहम्मद इमरान को महामंत्री, सेराज फारूकी को संगठन मंत्री और हाजी साजिद खान को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं सदस्य के रूप में हाजी रेयाज अहमद, हाजी जुनैद अली खान, हाजी मोहम्मद जुबैर, हाजी जियाउद्दीन अंसारी, मोहम्मद सुहैल अंसारी का चयन किया गया। अध्यक्षता हाजी वसीम अहमद, संचालन हाजी मोहम्मद इमरान व धन्यवाद ज्ञापन हाजी साजिद खान उर्फ सोनू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें