फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता के लिए ली सामूहिक शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंदौली। मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने झाड़ू लेकर पूरे विद्यालय परिसर को साफ किया और स्वच्छता अपनाने के लिए सामूहिक रुप से शपथ लिया। स्वच्छता अभियान में प्राध्यापकगण एवं कर्मचारी भी शामिल रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य सविता पाढ़ी ने कहा कि साफ सफाई से न केवल आस-पास का वातावरण स्वच्छ रहता है, बल्कि आत्मा और व्यवहार भी स्वच्छ रहता है। इसके साथ-साथ तन-मन भी शांत और स्वच्छ रहता है तथा स्वच्छ वातावरण से ही बीमारियों को रोका एवं कम किया जा सकता है। स्वच्छता अभियान में महाविद्यालय के अध्ययनरत छात्र-छात्रओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विशेष तौर पर राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर व रोवर्स-रेंजर्स की छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की और महाविद्यालय परिसर को साथ-सुथरा और सुव्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग किया। इस दौरान डा. त्रिलोकीनाथ गुप्ता, डा. सुकृति मिश्रा, डा. गायत्री माहेश्वरी, डा. पंकज कुमार झा, डा. राजनाथ यादव, डा. रीतू खरवार, डा.संगीता, डा. पवन गुप्ता एवं डा. मोरध्वज सिंह, शोभनाथ, बिनोद कुमार, विनय कुमार, अवधेश झा, सर्वजीत चौहान, राजेंद्र प्रसाद, शिवशंकर कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें