फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव श्रंखला बनाकर स्वच्छता का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टांडाकला। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रविवार को आदर्श मां गायत्री बाल विद्या मंदिर व जूनियर हाईस्कूल शेरपुर मारूफपुर के छात्रों ने मारूफपुर बाजार में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की। साथ ही मारूफपुर-टांडाकला रोड पर लगभग एक किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
छात्रों ने मारूफपुर से टांडाकला जाने वाली मुख्य सड़क पर मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को अपने घरों व पास पड़ोस को साफ सुथरा रखने का संदेश दिया। इसके बाद बच्चों ने मारूफपुर बाजार में झाड़ू लगाकर सफाई की और इधर-उधर फैैले कचरे को एकत्र कर गड्ढे में दबाया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य दुर्गेश पांडेय ने छात्रों से कहा कि स्वच्छता से वे अपने मन मस्तिष्क को स्वस्थ रख सकते हैं। इस मौके पर गीता, रोहित, विपिन, कौशल, देवीशंकर पांडेय, अमित उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इंटर कॉलेज से निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली
अमर उजाला ब्यूरो
पीडीडीयू नगर। स्वच्छता पखवारा के तहत कमालपुर राष्ट्रीय इंटर कॉलेज से 91 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को लेफ्टिनेंट आरडी सोनकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर का भ्रमण करने के बाद कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

इस मौके पर लेफ्टिनेंट ने कहा कि देशभर में साफ-सफाई अभियान चल रहा है। सूबेदार मेजर दीपेंद्र आले ने कहा कि क्लीन इंडिया नाम से एक नई वेबसाइट की भी शुरुआत की गई है और फेसबुक जैसे प्रसिद्ध नेटवर्किंग साइट के माध्यम से भी लोगों को इस से जोड़ा जा रहा है। ट्विटर पर भी माइक्रो इन इंडिया के नाम से एक ट्विटर हैंडल का अकाउंट भी आरंभ किया गया है। प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पीएम ने अपील की है कि लोग पहले गंदी जगह की फोटो सोशल नेटवर्क साइट पर अपलोड करें और फिर उस स्थान को साफ करके उसका वीडियो व फोटो भी अपलोड करें। इस मौके पर सूबेदार केशर सिंह, नित्यानंद सिंह, संजीव सिंह, हवलदार राकेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह व छात्र-छात्रा सैनिक उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें