फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर छकाने के बाद सुबह पकड़ाया मगरमच्छ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नियामताबाद। क्षेत्र के ताहिरपुर गांव में शुक्रवार की रात मगरमच्छ देखे जाने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर रात करीब ग्यारह बजे औद्योगिक नगर के चौकी प्रभारी मनोज तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से अहाते के मुख्य द्वार को ईट से बंद करा दिया। रात भर पुलिस व ग्रामीण अहाते के बाहर पहरा देते रहे। सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए मगरमच्छ को पकड़ लिया।
विज्ञापन

गांव निवासी श्यामलाल के घर के बाहर खुले अहाते में रात करीब साढ़े 10 बजे एक मगरमच्छ घुस गया। उसने अहाते में बंधी श्यामलाल की गाय पर हमला कर दिया लेकिन गाय रस्सी तोड़कर अहाते से बाहर भाग गई। यह देख पड़ोस के एक व्यक्ति ने श्यामलाल के घर इसकी जानकारी दी। गांव में इसकी चर्चा होते ही अहाते के पास ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्राम प्रधान भाईराम साहनी ने इसकी सूचना औद्योगिक नगर पुलिस चौकी पर देने के साथ वन विभाग को भी सूचित किया। इसके बावजूद वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। शनिवार की सुबह गांव के लक्ष्मण निषाद, श्यामलाल साहनी, रामनरेश, नीरज साहनी आदि ने साहस दिखाते हुए मगरमच्छ को काबू में कर लिया हालांकि इस दौरान मगरमच्छ के हमले में नीरज साहनी घायल भी हो गया। उसका इलाज निजी अस्पताल में कराया गया। ग्रामीणों ने पकड़े गए मगरमच्छ को काफी देर बाद पहुंचे वन विभाग की टीम के डिप्टी रेंजर भोला प्रसाद व अन्य को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें