फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड को तीस अगस्त आधार से लिंक करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के निर्देश पर शनिवार को तहसील सभागार में पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने कोटेदारों संग बैठक की। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी सीमा सिंह ने मास्टर आधार कार्ड रजिस्टर के माध्यम से आधार कार्ड को फीड करने का निर्देश कोटेदारों को दिया। चेताया कि हर हाल में तीस अगस्त तक राशन कार्डधारकों को उनके आधार नंबर से लिंक करा दें ।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी सीमा सिंह व एसडीएम राम सजीवन मौर्य ने कोटेदारों के साथ कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान कोटेदारों को हर हाल में 30 अगस्त तक कार्डधारकों को आधार से लिंक करने का सख्त हिदायत दी। इसके साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने व अपात्रों को हर हाल में बाहर करने का निर्देश दिया। कार्ड धारकों के आनलाइन आवेदन सचिव के माध्यम से सत्यापन होने पर जमा करने के बाद तुरंत कार्ड बनाए जाने का निर्देश दिया। इस मौके पर तहसीलदार पीसी यादव, नायब तहसीलदार अमित त्रिपाठी, न्यायिक तहसीलदार नुपूर सिंह, पूर्ति निरीक्षक केके मिश्रा, अमित द्विवेदी, दीपक कुमार समेत कोटेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें