पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ नियामताबाद ब्लाक इकाई की प्राथमिक विद्यालय अलीनगर में बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए पुराने पेंशन की मांग के समर्थन में नौ अगस्त को मुख्यालय पर होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने की योजना बनाई गई।
बैठक का संचालन करते हुए ब्लाक मंत्री शहबाज आलम खान ने कहा कि पुरानी पेंशन की लड़ाई हम पूरे दमदारी से लडे़ंगे। इसके लिए हम सभी को संगठित होकर काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी अध्यापकों से नौ अगस्त को मुख्यालय पहुंच कर प्रदर्शन का आह्वान किया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेन्द्र विक्रम सिंह, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, हरेन्द्र प्रताप सिंह, अफसाना बेगम, श्वेता सिंह, मनोज पाल, श्रीकांत खरवार, रविन्द्र प्रताप उपस्थित रहे। अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष उपेन्द्र बहादुर सिंह ने की। (ब्यूरो)