फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों पर मुकदमा दर्ज कराने से पूर्व सांसद नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
। नहरों में बेड़ा बनाकर जलबहाव रोकने के आरोप में सिंचाई विभाग के पर्यवेक्षक आशुतोष सिंह ने मंगलवार को आधा दर्जन किसानों पर कंदवा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। गुरुवार को इसकी जानकारी होने पर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

उन्होंने सिंचाई विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा, अगर नहरों में पूरी क्षमता से पानी छोड़ा जाता तो किसानों को बेड़ा बांधने की जरूरत ही क्यों पड़ती। सिंचाई विभाग नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने में विफल रहा है। अगर नहरों में पानी रहता तो किसान नहर में बेड़ा बांधने की बजाय खेतों में रोपनी कराते नजर आते। एयरकंडीशन कमरों में बैठे अधिकारियों को किसानों का दर्द समझ में नहीं आ रहा है। पूर्व सांसद ने जिलाधिकारी से किसानों पर दर्ज मुकदमे तत्काल वापस लिए जाने की मांग की है। चेतावनी दी है कि अगर किसानों पर दर्ज मुकदमे तत्काल वापस नहीं लिए गए तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करने को विवश होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें