फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैराठ फार्म के किसानो को खेती करने देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चकिया(ब्यूरो)। नगर स्थित पार्टी कार्यालय में मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्य समिति की बैठक बुधवार को देर शाम हुई। इसमें बैराठ फार्म में हुए त्रिपक्षीय समझौते को लागू करने तथा किसानों को खेती करने की अनुमति देने की मांग को लेकर आंदोलन करने पर सहमति जताई गई। बैठक में सदापुर गांव के दबंगो द्वारा बैराठ फार्म की भूमि पर अतिक्रमण कराने की योजना से परिचित होते हुए भी प्रशासन केमौन धारण करने की निंदा की गई। बैठक में 16 जुलाई से इस मुद्दे पर गांधी पार्क में क्रमिक अनशन का निर्णय लिया गया तथा 9 अगस्त को जेल भरो आंदोलन चलाने का निर्णय हुआ। बैठक में पूर्व विधायक दीनानाथ यादव, श्रीप्रसाद, परमानंद, रामअचल, महानंद, शम्भूनाथ यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें