पीडीडीयू नगर। पर्यावरण व मानव जीवन में घुल रहे पॉलीथिन रूपी जहरके खिलाफ बुधवार को श्री साईं पब्लिक स्कूल परिसर में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यलाय के छात्र-छात्राओं ने प्लास्टिक और पॉलीथिन थैलियों के उपयोग न करने का संकल्प लिया। बच्चों ने प्ले कार्ड और आर्ट पेपर पर प्लास्टिक व पॉलीथिन थैलियों के नुकसान व उनका इस्तेमाल रोकने संबंधी स्लोगन लिखे। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. अनिल यादव ने कहा कि प्लास्टिक और पॉलीथिन इस शताब्दी का सबसे बड़ा कोढ़ है। यह पर्यावरण के विनाश का सबसे बड़ा कारक सिद्ध हो सकता है। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक , कर्मचारी व छात्र - छात्रा उपस्थित रहे।