फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में लेखपालों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। जिले के सभी तहसीलों में आठ सूत्री मांगों के समर्थन में तहसील कार्यालयों पर लेखपालों का धरना प्रदर्शन जारी है। इस दौरान लेखपालों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन

नियामताबाद संवाददाता के अनुसार बगैर लैपटॉप आगामी 26 जून से लेखपाल जाति, आय व निवास प्रमाण पत्रों का सत्यापन नहीं करेंगे। साथ ही आंदोलन को व्यापक किया जाएगा। ये बातें उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सियाराम ने शुक्रवार को मुगलसराय तहसील के सभागार में लेखपालों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश शासन एक ओर ई डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत कार्य कराना चाहता है। वहीं लेखपालों को संसाधन उपलब्ध नहीं करा रहा। इससे यह योजना प्रभावित हो रही है। कहा कि बिना लैपटॉप लेखपाल को साइबर कैफे से सत्यापन करना पड़ता है। इससे समय व धन दोनों की हानि होती है। यदि लैपटॉप उपलब्ध करा दिया जाएगा तो ई डिस्ट्रिक्ट योजना तेजी से प्रभावी होगी। कहा कि 2 जुलाई तक आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र का सत्यापन पूरी तरह रोककर काली पट्टी बांधकर अन्य शासकीय कार्य किए जाएंगे। वहीं तीन से सात जुलाई तक सभी कार्य का बहिष्कार कर तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो सात जुलाई से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जिला मुख्यालय पर किया जाएगा। इस दौरान तहसील अध्यक्ष पवन कुमार, शैलेंद्र सिंह, विनोद पांडेय, अभिषेक श्रीवास्तव, रितेश पांडेय, अभय श्रीवास्तव, चंदन, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार आठ सूत्री मांगों के समर्थन में काली पट्टी बांधकर लेखपालों ने विरोध जताया। लेखपालों ने चेताया कि मांगों को पूरा होने तक आन्दोलन जारी रहेगा। लेखपालों ने प्रारम्भिक ग्रेट पे 2800 करने के साथ ही वेतन विसंगति कोदूर करने की मांग उठाया। इसके साथ ही 2005 में नियुक्त लेखपालों की पेंशन बहाली व विशेष भत्ता 1500 और मोटर साइकल भत्ता 2000 और स्टेशनरी 750 देने की मांग उठाया। इसके साथ लेखपाल संघ ने लेखपालों को लैपटाप व स्मार्ट फोन दिलाने आदि 8 सूत्री मांगों को प्रमुखता से रखा। लेखपालों ने सरकार को चेताया कि मांगों को गंभीरता से नही लिया गया तो लेखपाल संघ के आह्वान पर कलमबंद कार्य बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर आलोक पटेल, गुलाब प्रसाद, रामविलास, बासुदेव यादव, अनिल पांडेय, विरेन्द्र मोहन कौशल, अभिषेक शुक्ला, मानवेन्द्र प्रकाश, दीप राज पंकज, अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें