फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडिल मार्च निकाल नम आंखो से सैकड़ों नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सैयदराजा। नगर पंचायत कार्यालय परिसर स्थित तालाब में दो मार्च को डूबकर हुई दो किशोरों की मौत ने हर किसी को हिलाकर रख दिया गया। रविवार की शाम काफी संख्या में नगरवासियों ने किशोरों की याद में कमाख्या मंदिर से रामलीला मैदान तक कैंडिल मार्च निकाला। इसके बाद शहीद स्मारक पहुंचकर किशोरों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान हर किसी की आंखे नम थीं।
विज्ञापन

दो मार्च को मित्रों संग होली खेलने के बाद सैयदराजा नगर पंचायत कार्यालय परिसर स्थित तालाब में दीपक साहू और हरिओम केशरी नहाने के लिए गये थे। इसी बीच हरिओर का पैर फिसल गया और वह तालाब में डूबने लगा । मित्र को डूबता देख दीपक साहू उसे बचाने के लिए कूद पड़ा। दोनों को डूबता देख तीसरे किशोर ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जब तब वहां लोग पहुंचते तब तक दोनो किशोर डूब चुके। इसके बाद गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को तालाब से बाहर निकाला गया। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के चलते क्षेत्र में किसी ने भी होली का पर्व नहीं मनाया। रविवार की शाम किशोरों की याद में नगरवासियों ने कामख्या मंदिर से रामलीला मैदान तक कैंडल मार्च निकाला। बाद में शहीद स्मारक पर पहुंचकर दोनो लोगो ने दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान सभासद विभव गुप्ता, पप्पू गुप्ता, पवन जायसवाल, नवीन केशरी, अमन अग्रहरी, मुजफ्फर हुसैन, साहिल , रवि साहू, साक्षी केशरी, खुशी साहू, आरती साहू, शीला देवी, उर्मिला, सरफराज, लव कुश पटेल, एकलाख, सुशीला , आंनद सेठ, हिमांशु सिंह, देव पाण्डेय, अजय जायसवाल, परमानन्द चौधरी, ओमप्रकाश केशरी सहित सैकड़ों की संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें