फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के दूसरे दिन सतरंगी रंगों से सराबोर हुआ पुलिस लाइन

विज्ञापन
होली
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। होली के दिन सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों ने दूसरे दिन शनिवार को पुलिस लाइन में जमकर होली खेली। और एक दूसरे को रंग लगाए और गले मिले।
विज्ञापन

होली के दिन कहीं पर मारपीट की घटना न होने पाए इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था में पूरा पुलिस महकमा लगा रहता है। दूसरे दिन परम्परा के अनुसार ये लोग होली मिलन के माध्यम से होली को मनाते है। उसी परम्परा के अनुसार शनिवार को सभी थाना प्रभारी व सीओ अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस लाइन में उपस्थित हुए थे। थाना प्रभारियों में इस बार दोहरी उत्साह थी। क्योंकि एक दिन पूर्व में ही प्रदेश सरकार द्वारा इन लोगों को पदोन्नति की गई थी। इसका जश्न अभी मना नहीं पाए थे। उन सभी खुशी के अलावा इस बार जनपद में शांति पूर्वक होली का त्योहार मना। बिना क्राइम त्योहार बीतने के बाद यह सभी लोग एक साथ इकट्ठा होकर होली मिलन का हिस्सा बने थे। अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ के साथ-साथ थाना प्रभारी पुलिस लाइन में पूरे बोरे भर के अबीर के साथ उपस्थित हुए थे। रंग गुुलाल की शुरुआत कौन करे एक दूसरे का सभी लोग रास्ता देख रहे थे। इसी बीच पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह भी उपस्थित हुए। उन्होंने इसकी शुरुआत करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ सभी थाना प्रभारियों को अबीर लगाया। इसके बाद तो माने पुलिस कर्मियों को खुली छूट मिल गई। सभी लोग आपस में इस कदर गुुलाल लगाए कि एक दूसरे की पहचान ही नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें