फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यस्त पिकनिक स्पाट लतीफशाह जाने वाली सड़क बदहाल-

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। चकिया क्षेत्र के सबसे व्यस्त तथा सर्वसुलभ पिकनिक स्पाट लतीफशाह बीयर तक जाने वाली सड़क पूरी तरह बदहाल है। हालत यह है कि बीयर से 500 मीटर दूरी तक सड़क पर पैदल चलना भी दुश्वार है। इससे सैलानियों को पिकनिक स्पाट पर जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेफ्ट कर्मनाशा नहर के हेड से लतीफषाह बीयर को जोड़ने वाली सड़क गिट्टियों से भरी पड़ी है। यह सड़क पिछले 20 वर्ष से खराब होते-होते इतनी खराब हो चुकी है कि इस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इसी सड़क से गुजरकर प्रतिदिन सैकड़ो सैलानी बीयर का आनंद उठाने के लिए जाते है तथा सड़क बनाने वाले विभाग को कोसते है। लोगों का कहना है कि यह सड़क सिंचाई विभाग के जिम्मे है। इसी कारण सड़क का निर्माण नही हो रहा है। सिंचाई विभाग भी इस सड़क के निर्माण को लेकर पूरी तरह उदासीन है। क्षेत्र के सोनू कसौधन, महेन्द्र कुमार, अब्दुल रईस खान गोलू, अनवर खान कहते हैं कि संपर्क मार्ग की बदहाली से सैलानियों को दिक्कत होती है तथा बाबा सैयद शाह की मजार तक जाने वाले जायरीनों को भी परेशानी हो रही है। चंद्रप्रभा प्रखंड के अधिशासी अभियंता जेपी वर्मा ने कहा कि सड़क के लिए कई बार शासन को लिखा जा चुका है। धन आवंटित होते ही सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें